इश्क़ पागल-पन में संजीदा न हो जाए कहीं

इश्क़ पागल-पन में संजीदा न हो जाए कहीं

मुझ को डर है तू मेरे जैसा न हो जाए कहीं

फ़स्ल-ए-गुल में है शजर को फ़िक्र ने तन्हा किया

फ़स्ल-ए-गुल के बाद वो तन्हा न हो जाए कहीं

तितलियों से हम रिया-कारी गुलों की कह तो दें

डर यही है शोख़ फिर सादा न हो जाए कहीं

हम मुदावा अपने ग़म का इस लिए करते नहीं

ख़ुद मसीहा होने का दा'वा न हो जाए कहीं

(845) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554