पंछियों की किसी क़तार के साथ

पंछियों की किसी क़तार के साथ

बाल-ओ-पर भी गए बहार के साथ

काम आसान तो नहीं फिर भी

जी रहे हैं दिल-ए-फ़िगार के साथ

आँसुओं की तरह वजूद मिरा

बहता जाता है आबशार के साथ

उड़ रहा है जो तेरी गलियों में

मैं भी शामिल हूँ उस ग़ुबार के साथ

शाम-ए-वहशत कहाँ पे ले आई

तू मुझे अपने इंतिज़ार के साथ

और भी इक हिसार है 'अज़हर'

शहर-ए-ज़िंदाँ के इस हिसार के साथ

(798) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554