क़ज़ा का तीर था कोई कमान से निकल गया

क़ज़ा का तीर था कोई कमान से निकल गया

वो एक हर्फ़ जो मिरी ज़बान से निकल गया

बहुत ज़ियादा झुकना पड़ रहा था उस के साए में

सो एक दिन मैं उस के साएबान से निकल गया

अभी तो तेरे और तिरे अदू के दरमियान हूँ

अगर कभी मैं थक के दरमियान से निकल गया

मिरे अदू के ख़्वाब चकना-चूर हो के रह गए

मैं जस्त भर के दश्त-ए-इम्तिहान से निकल गया

तिरे कमाल-ए-फ़न का सिर्फ़ मैं ही क़द्र-दान हूँ

अगर मैं तेरी इस भरी दुकान से निकल गया

(890) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Qaza Ka Tir Tha Koi Kaman Se Nikal Gaya In Hindi By Famous Poet Azhar Adeeb. Qaza Ka Tir Tha Koi Kaman Se Nikal Gaya is written by Azhar Adeeb. Complete Poem Qaza Ka Tir Tha Koi Kaman Se Nikal Gaya in Hindi by Azhar Adeeb. Download free Qaza Ka Tir Tha Koi Kaman Se Nikal Gaya Poem for Youth in PDF. Qaza Ka Tir Tha Koi Kaman Se Nikal Gaya is a Poem on Inspiration for young students. Share Qaza Ka Tir Tha Koi Kaman Se Nikal Gaya with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.