हम ने आप के ग़म को हम-सफ़र बनाया है

हम ने आप के ग़म को हम-सफ़र बनाया है

या'नी ज़िंदगानी को मो'तबर बनाया है

हर ग़म-ए-ज़माना को दिल में दी जगह हम ने

ख़ूब जो मिला उस को ख़ूब-तर बनाया है

ईंट और पत्थर का घर नहीं मिला तो क्या

दुश्मनों के दिल में भी हम ने घर बनाया है

एहतियात सीखी है बे-उसूल लोगों से

हम को चंद अंधों ने दीदा-वर बनाया है

ज़ीस्त के घरौंदे को हम ने अपने हाथों से

उम्र भर बिगाड़ा है उम्र भर बनाया है

(799) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554