हो चुका वाज़ का असर वाइज़

हो चुका वाज़ का असर वाइज़

अब तो रिंदों से दर-गुज़र वाइज़

सुब्ह-दम हम से तू न कर तकरार

है हमें पहले दर्द-ए-सर वाइज़

बज़्म-ए-रिंदाँ में हो अगर शामिल

फिर तुझे कुछ नहीं ख़तर वाइज़

वाज़ अपना ये भूल जाए तू

आवे गर यार-ए-सीम-बर वाइज़

है ये मुर्ग़-ए-सहर से भी फ़ाइक़

सुब्ह उठता है पेशतर वाइज़

मस्जिद-ओ-काबा में तू फिरता है

कू-ए-जानाँ से बे-ख़बर वाइज़

शोर-ओ-गुल बंद तो नहीं करता

है तू इंसाँ कि कोई ख़र वाइज़

ज़ाहिरी वाज़ से है क्या हासिल

अपने बातिन को साफ़ कर वाइज़

बंदा-ए-कू-ए-यार है 'बहराम'

तेरी मस्जिद से क्या ख़बर वाइज़

(868) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554