हज़ार चाहा लगाएँ किसी से दिल लेकिन
हज़ार चाहा लगाएँ किसी से दिल लेकिन
बिछड़ के तुझ से तिरे शहर में रहा न गया
कभी ये सोच के रोए कि मिल सके तस्कीं
मगर जो रोने पे आए तो फिर हँसा न गया
कभी तो भूल गए पी के नाम तक उन का
कभी वो याद जो आए तो फिर पिया न गया
सुनाया करते थे दिल को हिकायत-ए-दौराँ
मगर जो दिल ने कहा हम से वो सुना न गया
समझ में आने लगा जब फ़साना-ए-हस्ती
किसी से हाल-ए-दिल-ए-ज़ार फिर कहा न गया
(908) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
बाक़र मेहदी