भूला-बिसरा ख़्वाब हुए हम

भूला-बिसरा ख़्वाब हुए हम

कुछ ऐसे नायाब हुए हम

दरिया बन कर सूख गए थे

क़तरे से सैराब हुए हम

जाने किस मंज़र से गुज़रे

पल-भर में बरफ़ाब हुए हम

ख़ुद अपनी ही गहराई में

आख़िर को ग़र्क़ाब हुए हम

ख़्वाबों की ताबीर भी देखें

इतने कब ख़ुश-ख़्वाब हुए हम

बात ज़बाँ पर ला कर 'सैफ़ी'

बे-वक़'अत बे-आब हुए हम

(706) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554