जब मिलेंगे कि अब मिलेंगे आप

जब मिलेंगे कि अब मिलेंगे आप

नहीं मालूम कब मिलेंगे आप

जाइए जाइए ख़ुदा-हाफ़िज़

देखिए बिछड़े कब मिलेंगे आप

हश्र में आप ही मिलेंगे क्या

एक से एक सब मिलेंगे आप

होगा मेरे लिए वो ईद का दिन

आप से आ के जब मिलेंगे आप

अहद के साथ ये भी हो इरशाद

किस तरह और कब मिलेंगे आप

ज़िंदगी में तो मिल नहीं सकते

हूँगा जब जाँ-ब-लब मिलेंगे आप

वादा-ए-वस्ल पर न क्यूँ ख़ुश हूँ

मैं ने समझा कि अब मिलेंगे आप

नहीं दुनिया में जब बशीर-ए-हज़ीं

किस तरह उस से अब मिलेंगे आप

(845) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554