कैसे कहें कि चार तरफ़ दायरा न था

कैसे कहें कि चार तरफ़ दायरा न था

जाते कहाँ कि ख़ुद से परे रास्ता न था

जब साँस ले रही थी दरख़्तों के आस-पास

आवाज़ दे रही थी कोई बोलता न था

ख़ुद से चले तो रह-गुज़र आईना हो गई

अपने सिवाए और कोई सूझता न था

अब के बसंत आई तो आँखें उजड़ गईं

सरसों के खेत में कोई पत्ता हरा न था

पर्दा हिला के बाद-ए-सहर दूर तक गई

ख़ुश्बू किधर से आई किसी को पता न था

गुज़री तमाम उम्र उसी शहर में जहाँ

वाक़िफ़ सभी थे गो कोई पहचानता न था

ऐ 'अश्क' इक किताब पढ़ी थी वरक़ वरक़

वो तीरगी थी लफ़्ज़ कोई सूझता न था

(1190) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554