अभी बादलों का सफ़र कहाँ मिरे मेहरबाँ

अभी बादलों का सफ़र कहाँ मिरे मेहरबाँ

अभी क़ैद हूँ सर-ओ-आशियाँ मिरे मेहरबाँ

रहे फ़ासले मिरी दस्तरस में तमाम दिन

मगर अब तो शाम का है समाँ मिरे मेहरबाँ

सभी पुर्सिश-ए-ग़म-ए-जाँ के वास्ते आए थे

मिरे चारागर मिरे नौहा-ख़्वाँ मिरे मेहरबाँ

वही लफ़्ज़ हैं दुर्र-ए-बे-बहा मिरे वास्ते

जिन्हें छू गई हो तिरी ज़बाँ मिरे मेहरबाँ

सभी मरहले रह-ए-शौक़ के थे निगाह में

मिरे हौसले रहे ना-तवाँ मिरे मेहरबाँ

कभी गर्दिश-ए-शब-ओ-रोज़ से न अमाँ मिली

मिरे सर पे कब न था आसमाँ मिरे मेहरबाँ

(1081) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554