कब ख़मोशी को मोहब्बत की ज़बाँ समझा था मैं

कब ख़मोशी को मोहब्बत की ज़बाँ समझा था मैं

था अयाँ वो राज़-ए-दिल जिस को निहाँ समझा था मैं

सुन रहा हूँ अपनी ख़ामोशी का चर्चा कू-ब-कू

थी फ़ुग़ाँ वो भी जिसे ज़ब्त-ए-फ़ुग़ाँ समझा था मैं

आरज़ी सा अक्स था इक इल्तिफ़ात-ए-दोस्त का

जिस को नादानी से ऐश-ए-जावेदाँ समझा था मैं

तुम ने आँखें फेर लीं मुझ से तो ये मुझ पर खुला

ख़ार-ज़ार-ए-ज़िंदगी को गुलिस्ताँ समझा था मैं

वो भी निकले बर्क़-ओ-बाद-ओ-बाग़्बाँ की मिलकियत

चार तिनके जिन को अपना आशियाँ समझा था मैं

कर सकें 'दर्शन' न वो भी अर्ज़-ए-हाल-ए-आरज़ू

जिन निगाहों को मोहब्बत की ज़बाँ समझा था मैं

(1130) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554