दिल में ख़याल-ए-यार है जासूस की नमत
दिल में ख़याल-ए-यार है जासूस की नमत
रखता हूँ इस कूँ नंग सूँ नामूस की नमत
वीराँ है सीना बस-कि तिरे बाज ऐ सनम
फ़रियाद-ए-दिल है नग़्मा-ए-नाक़ूस की नमत
उस रश्क-ए-महर पास पहुँचने का शौक़ है
इस वास्ते अँझूँ हैं मिरे ऊस की नमत
इस फ़स्ल-ए-नौ-बहार में बे-बादा-ए-ग़ुरूर
हर बुल-हवस है रंग में ताऊस की नमत
उस शम्अ-रू के इश्क़ में 'दाऊद' गल सकल
तन हो रहा है पर्दा-ए-फ़ानूस की नमत
(1041) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554