चाहत

तुम चाहते हो कि मैं

तुम्हें तुम्हारे लिए चाहूँ

क्यूँ भला

क्या कभी तुम ने

मुझे मेरे लिए चाहा

नहीं ना

दर-अस्ल

ये चाहने और न चाहने की

ख़्वाहिश ही

बे-मा'नी है

बा-मा'नी है तो

बस चाहत

मेरी चाहत

तुम्हारी चाहत

या फिर

किसी और की चाहत

(2178) Peoples Rate This

Related Poetry


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554