मैं सिर्फ़ वो नहीं जो नज़र आ गया तुझे

मैं सिर्फ़ वो नहीं जो नज़र आ गया तुझे

मुज़्दा फिर इज़्न-ए-बार-ए-दिगर आ गया तुझे

सहरा में जान देने के मौक़े तो अब भी हैं

वो क्या जुनूँ था ले के जो घर आ गया तुझे

पहले कभी तो मौत को तुझ से गिला न था

जीने का आज कैसे हुनर आ गया तुझे

इस दौर में ये फ़ख़्र भी किस को नसीब है

चेहरा तो आईने में नज़र आ गया तुझे

इस शहर में तो कुछ नहीं रुस्वाई के सिवा

ऐ 'दिल' ये इश्क़ ले के किधर आ गया तुझे

(929) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554