सारे नुक़ूश जिस पे तिरे आशियाँ के हैं

सारे नुक़ूश जिस पे तिरे आशियाँ के हैं

दैर-ओ-हरम ग़ुबार उसी कारवाँ के हैं

वादी-ए-कोहसार-ओ-बयाबाँ-ओ-गुलिस्ताँ

अज्ज़ा-ए-रंग-रंग मिरी दास्ताँ के हैं

हर चंद कू-ए-यार बहुत फ़ासले पे है

बदले हुए अभी से मिज़ाज आसमाँ के हैं

हमदम हँसी उड़ा न दिल-ए-दाग़-दाग़ की

तोहफ़े दिए हुए ये किसी मेहरबाँ के हैं

हों ज़ेहन के दरीचे अगर वा तो देख ले

परवरदा सब यक़ीं मिरे हुस्न-ए-गुमाँ के हैं

क्या दुश्मनों की कीजिए ऐ 'दिल' शिकायतें

मारे हुए तो हम करम-ए-दोस्ताँ के हैं

(1107) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554