कितने मेले हैं आसमानों में

कितने मेले हैं आसमानों में

और हम बंद हैं मकानों में

नस्ल-ए-आदम निकल के ग़ारों से

आ गई है किताब-ख़ानों में

लोग करते हैं इंतिज़ार मिरा

तीर खींचे हुए कमानों में

अज़दहे हैं ब-सूरत-ए-अश्या

सर उठाए हुए दुकानों में

हम वो सहरा-नवर्द हैं जिन का

नज्द फैला है आसमानों में

साअ'तों से गुज़र रही है रात

आग रौशन रखो मकानों में

(730) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554