अफ़सोस बनी ही नहीं पहचान अभी तक

अफ़सोस बनी ही नहीं पहचान अभी तक

हर अहल-ए-नज़र मुझ से है अंजान अभी तक

सदियों के तग़य्युर से बनी सूरत-ए-इंसाँ

इंसान नहीं है मगर इंसान अभी तक

इल्हाम से इबहाम से ईहाम से छूटे

कितने हैं ख़यालात परेशान अभी तक

कितने ही खुले फ़हम-ओ-फ़रासत के दरीचे

हैं क़ैद-ए-जहालत में हम इंसान अभी तक

हैं दैर-ओ-हरम कुछ कि नहीं दैर-ओ-हरम कुछ

ठहरा नहीं मेरा कहीं ईमान अभी तक

हम अहल-ए-तज़बज़ुब का फ़साना भी अजब है

काफ़िर ही बने हैं न मुसलमान अभी तक

तस्कीन की सूरत कोई मिलती नहीं 'आज़म'

मेरी निगह-ए-शौक़ है हैरान अभी तक

(925) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554