मुहाजिर

यहाँ

कभी कभी धूप भी

ज़ीना ज़ीना यूँ उतरी है

जैसे अजनबी हो

और मुझे वो लोग याद आए हैं

जो अपने वतन से बिछड़ गए

मुहाजिर जिला-वतन

जिन्हों ने समझा था कि अजनबी शहर में मौत

कम लोगों को आती है

जो यहाँ इस गुमान में आए थे

कि आफ़ियत दाइम रहेगी

तुम ने ढलते सायों की सियासत से गुरेज़ किया है

तुम धूप से डरे हो

तुम ने आँख यूँ बंद कर ली है जैसे पक्की ईंट है

मेरे तुम्हारे दरमियान अब रोज़-मर्रा

हमदर्दियों के लफ़्ज़ भी नहीं

(1241) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554