तन्हाई का रोग न पाल

तन्हाई का रोग न पाल

घर से बाहर पावँ निकाल

जिन में हो ज़हरीला-पन

ऐसी बातें हँस कर टाल

शहर में वहशी आए हैं

चल जंगल में डेरा डाल

अंदर से हैं बिखरे बिखरे

और बाहर से सब ख़ुश-हाल

आँखें सब की फ़िक्र-ज़दा

कैसे बीतेगा ये साल

'तालिब' प्यास बुझे कैसे

एक नदी और सौ घड़ियाल

(722) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554