किस दिल से हम इरादा-ए-तर्क-ए-जुनूँ करें

किस दिल से हम इरादा-ए-तर्क-ए-जुनूँ करें

मुमकिन नहीं कि ख़्वाहिश-ए-सहरा का ख़ूँ करें

कुछ गुफ़्तुगू हो आज उरूस-ए-बहार से

कुछ हम ख़िज़ाँ-रसीदा भी हासिल सकूँ करें

हाँ बे-कनारियों से करें आश्ना उसे

हाँ दर्द-ए-इंतिज़ार को कुछ तो फ़ुज़ूँ करें

मंज़िल का जिस से मिल न सके ता-अबद सुराग़

वो राह इख़्तियार बताओ तो क्यूँ करें

दें आरज़ू को रंग-ए-रह-ए-यार-ए-ख़ुश-ख़िराम

फ़ुर्सत मिले तो 'आसिफ़'-ओ-'ख़ालिद' भी यूँ करें

(840) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554