सदा-ए-अहद-ए-वफ़ा को ज़वाल क्यूँ आया
सदा-ए-अहद-ए-वफ़ा को ज़वाल क्यूँ आया
लब-ए-सुकूत पे हर्फ़-ए-सवाल क्यूँ आया
किसे ख़बर कि चमन में ख़िज़ाँ की आमद पर
ग़ुरूर-ए-शोला-ए-गुल को जलाल क्यूँ आया
बुझा रहा था मैं अपने वजूद का ख़ुर्शीद
तिरी निगाह में रंग-ए-मलाल क्यूँ आया
शब-ए-फ़िराक़ ने देखी न थी मिरी सूरत
शब-ए-फ़िराक़ को मेरा ख़याल क्यूँ आया
चुभन है ज़ेहन में 'आसिफ़' कि इस अँधेरे में
उफ़ुक़ के हाथ पे आख़िर हिलाल क्यूँ आया
(868) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
एजाज़ अासिफ़