एक लड़की से

संग-दिल रिवाजों की

ये इमारत-ए-कोहना

अपने आप पर नादिम

अपने बोझ से लर्ज़ां

जिस का ज़र्रा ज़र्रा है

ख़ुद-शिकस्तगी सामाँ

सब ख़मीदा दीवारें

सब झुकी हुई गुड़ियाँ

संग-दिल रिवाजों के

ख़स्ता-हाल ज़िंदाँ में

इक सदा-ए-मस्ताना

एक रक़्स-ए-रिंदाना

ये इमारत-ए-कोहना टूट भी तो सकती है

ये असीर-ए-शहज़ादी छूट भी तो सकती है

ये असीर-ए-शहज़ादी

(1937) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554