आप से शरह-ए-आरज़ू तो करें

आप से शरह-ए-आरज़ू तो करें

आप तकलीफ़-ए-गुफ़्तुगू तो करें

वो यहीं हैं जो वो कहीं भी नहीं

आइए दिल में जुस्तुजू तो करें

अहल-ए-दुनिया मुझे समझ लेंगे

दिल किसी दिन ज़रा लहू तो करें

रंग ओ बू क्या है ये तो समझा दो

सैर-ए-दुनिया-ए-रंग-ओ-बू तो करें

तुम से मिलने की आरज़ू ही सही

तुम से मिलने की आरज़ू तो करें

वो उधर रुख़ इधर है मय्यत का

लोग 'फ़ानी' को क़िबला-रू तो करें

(870) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554