बे-ज़ौक़-ए-नज़र बज़्म-ए-तमाशा न रहेगी

बे-ज़ौक़-ए-नज़र बज़्म-ए-तमाशा न रहेगी

मुँह फेर लिया हम ने तो दुनिया न रहेगी

ईज़ा न रहेगी जो गवारा न रहेगी

छेड़ा मुझे दुनिया ने तो दुनिया न रहेगी

दिल ले के ये क्या ज़िद है कि अब जान भी क्यूँ हो

ये भी न रहेगी बहुत अच्छा न रहेगी

ये दर्द-ए-मोहब्बत ग़म-ए-दुनिया तो नहीं है

अब मौत भी जीने का सहारा न रहेगी

ऐसा भी कोई दिन मिरी क़िस्मत में है 'फ़ानी'

जिस दिन मुझे मरने की तमन्ना न रहेगी

(1154) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554