दैर में या हरम में गुज़रेगी

दैर में या हरम में गुज़रेगी

उम्र तेरे ही ग़म में गुज़रेगी

कुछ उमीद-ए-करम में गुज़री उम्र

कुछ उमीद-ए-करम में गुज़रेगी

ज़िंदगी याद-ए-दोस्त है यानी

ज़िंदगी है तो ग़म में गुज़रेगी

अब करम का ये मा-हसल है कि उम्र

याद-ए-अहद-ए-सितम में गुज़रेगी

दिल को शौक़-ए-नशात-ए-वस्ल न छेड़

ग़म में गुज़री है ग़म में गुज़रेगी

हसरत-ए-दम-ब-दम में गुज़री उम्र

इबरत-ए-दम-ब-दम में गुज़रेगी

हश्र कहते हैं जिस को ऐ 'फ़ानी'

वो घड़ी शरह-ए-ग़म में गुज़रेगी

(1003) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554