जुस्तुजू-ए-नशात-ए-मुबहम क्या

जुस्तुजू-ए-नशात-ए-मुबहम क्या

दिल मयस्सर है लज़्ज़त-ए-ग़म क्या

मस्ती-ए-होश के फ़साने हैं

जश्न-ए-परवेज़ ओ इशरत-ए-जम क्या

एक आलम को देखता हूँ मैं

ये तिरा ध्यान है मुजस्सम क्या

इज़्न हंगामा-ए-निगाह न दे

क्या हमारी बिसात और हम क्या

नंग-ए-रहमत है एहतियाज-ए-दुआ

इंतिज़ार-ए-गदा-ए-मुबरम क्या

मेरी फ़ितरत है गोश बर आवाज़

सुन रहा हूँ नवा-ए-मेहरम क्या

मिट गया नाम-ए-आशिक़ी अब और

चाहता है वो हुस्न-ए-बरहम क्या

काश पूछो तो कुछ बताएँ हम

हासिल-ए-शिकवा हाए बाहम क्या

दिल कमाल-ए-हयात है 'फ़ानी'

दिल के मारे हुओं का मातम क्या

(871) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554