न इब्तिदा की ख़बर है न इंतिहा मा'लूम

न इब्तिदा की ख़बर है न इंतिहा मा'लूम

रहा ये वहम कि हम हैं सो वो भी क्या मा'लूम

दुआ तो ख़ैर दुआ से उमीद-ए-ख़ैर भी है

ये मुद्दआ' है तो अंजाम-ए-मुद्दआ मा'लूम

हुआ न राज़-ए-रज़ा फ़ाश वो तो ये कहिए

मिरे नसीब में थी वर्ना सई-ए-ना-मा'लूम

मिरी वफ़ा के सिवा ग़ायत-ए-जफ़ा क्यूँ हो

तिरी जफ़ा के सिवा हासिल-ए-वफ़ा मा'लूम

कुछ उन के रहम पे थी यूँ ही ज़िंदगी मौक़ूफ़

कि उन को राज़-ए-मोहब्बत भी हो गया मा'लूम

तिरे ख़याल के असरार बे-ख़ुदी में खुले

हमीं छुपा न सके वर्ना दिल को क्या मा'लूम

फ़रेब-ए-अम्न में कुछ मस्लहत तो है वर्ना

सुकून-ए-कश्ती ओ तौफ़ीक़-ए-ना-ख़ुदा मा'लूम

वो इल्तिफ़ात कि था उस की इंतिहा भी है

ख़ुदा की मार कि दिल को यही न था मा'लूम

ये ज़िंदगी की है रूदाद-ए-मुख़्तसर 'फ़ानी'

वजूद-ए-दर्द मुसल्लम इलाज ना-मालूम

(4741) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Na Ibtida Ki KHabar Hai Na Intiha Malum In Hindi By Famous Poet Fani Badayuni. Na Ibtida Ki KHabar Hai Na Intiha Malum is written by Fani Badayuni. Complete Poem Na Ibtida Ki KHabar Hai Na Intiha Malum in Hindi by Fani Badayuni. Download free Na Ibtida Ki KHabar Hai Na Intiha Malum Poem for Youth in PDF. Na Ibtida Ki KHabar Hai Na Intiha Malum is a Poem on Inspiration for young students. Share Na Ibtida Ki KHabar Hai Na Intiha Malum with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.