ज़िंदगी जब्र है और जब्र के आसार नहीं

ज़िंदगी जब्र है और जब्र के आसार नहीं

हाए इस क़ैद को ज़ंजीर भी दरकार नहीं

बे-अदब गिर्या-ए-महरूमी-ए-दीदार नहीं

वर्ना कुछ दर के सिवा हासिल-ए-दीवार नहीं

आसमाँ भी तिरे कूचे की ज़मीं है लेकिन

वो ज़मीं जिस पे तिरा साया-ए-दीवार नहीं

हाए दुनिया वो तिरी सुरमा-तक़ाज़ा आँखें

क्या मिरी ख़ाक का ज़र्रा कोई बेकार नहीं

(1263) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554