हमारे सामने बेगाना-वार आओ नहीं

हमारे सामने बेगाना-वार आओ नहीं

नियाज़-ए-अहल-ए-मोहब्बत को आज़माओ नहीं

हमें भी अपनी तबाही पे रंज होता है

हमारे हाल-ए-परेशाँ पे मुस्कुराओ नहीं

जो तार टूट गए हैं वो जड़ नहीं सकते

करम की आस न दो बात को बढ़ाओ नहीं

दिए ख़ुलूस-ओ-मोहब्बत के बुझते जाते हैं

गराँ न हो तो हमें इस क़दर सताओ नहीं

दिल-ओ-निगाह को कब तक कोई बिछाए रहे

ये देख कर कि उधर से कोई झुकाव नहीं

ये और बात है काँटों में जी बहल जाए

नहीं कि लाला-ओ-गुल से मुझे लगाव नहीं

(1450) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554