शुहूद-ए-दिल-ज़दगाँ मंज़रों में रख आना
शुहूद-ए-दिल-ज़दगाँ मंज़रों में रख आना
लहू के दाग़ गुलों के परों में रख आना
ये ख़ानवादा-ए-मंसूर मिट न जाए कहीं
मिरी मताअ-ए-जुनूँ कुछ सरों में रख आना
हैं इन में बंद किसी अहद-ए-रस्त-ख़ेज़ के अक्स
ये मेरी आँखें अजाइब-घरों में रख आना
ये रात पिछले पहर आफ़्ताब ढूंढेगी
चराग़-ए-शाम जला कर दरूँ में रख आना
तमाम उम्र इक आँधी में पर रखे 'सालिम'
विदा हो तो इक आँधी परों में रख आना
(837) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554