बुझ गए सारे चराग़-ए-जिस्म-ओ-जाँ तब दिल जला

बुझ गए सारे चराग़-ए-जिस्म-ओ-जाँ तब दिल जला

ख़ल्क़ की ख़ातिर हमारा मुर्शिद-ए-कामिल जला

कुछ भी दरिया ने मदद अपने पड़ोसी की न की

दूर तक पानी ही पानी था मगर साहिल जला

रौशनी में एक अलग सी रौशनी शामिल हुई

आज लगता है कि फिर कोई सर-ए-महफ़िल जला

देखते ही आग पत्थर हो गया काग़ज़ का जिस्म

वो जिसे आसान जलना था बहुत मुश्किल जला

अब रुख़-ए-लैला नहीं होगा कभी पर्दा-नशीं

शहर के आतिश-कदे में पर्दा-ए-महमिल जला

शहर में भड़की हुई थी वस्ल की आग और इधर

फ़रहत-एहसास आप अपने हिज्र में तिल तिल जला

(1010) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554