कुर्सी-ए-दिल पे तिरे जाते ही दर्द आ बैठे

कुर्सी-ए-दिल पे तिरे जाते ही दर्द आ बैठे

जैसे आईना-ए-बे-कार पे गर्द आ बैठे

पहली मंज़िल पे ही टकरा के गिरे दुनिया से

पाँव तुड़वा के तमाम अहल-ए-नवर्द आ बैठे

दावत-ए-दीद जो उस क़ामत-ए-रंगीं की मिली

बज़्म में हम भी लिए ये रुख़-ए-ज़र्द आ बैठे

औरतें काम पे निकली थीं बदन घर रख कर

जिस्म ख़ाली जो नज़र आए तो मर्द आ बैठे

शहर इक सम्त से जंगल सा नज़र आने लगा

शहर के दिल में भी क्या दश्त-नवर्द आ बैठे

'फ़रहत-एहसास' की ताज़ीम में उट्ठा था समाज

और वो उस की जगह सूरत-ए-फ़र्द आ बैठे

(793) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554