तुझे ख़बर हो तो बोल ऐ मिरे सितारा-ए-शब
तुझे ख़बर हो तो बोल ऐ मिरे सितारा-ए-शब
मिरी समझ में तो आता नहीं इशारा-ए-शब
उसे मैं एक मुसलसल चराग़ कर देता
मिरी गिरफ़्त में होता जो इस्तिआरा-ए-शब
मैं इक चराग़ कहाँ तक मुज़ाहिमत करता
मिरे ख़िलाफ़ था कितना बड़ा इदारा-ए-शब
बहुत से चाँद बहुत से चराग़ कम निकले
बनाने बैठा जो मैं रात गोश्वारा-ए-शब
किसी भी सुब्ह का मरहम असर नहीं करता
कि हर सहर है यहाँ दूसरा किनारा-ए-शब
(850) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़रहत एहसास