वस्ल की रात में हम रात में बह जाते हैं

वस्ल की रात में हम रात में बह जाते हैं

वस्ल कब करते हैं जज़्बात में बह जाते हैं

आब-जू हम हैं प दरिया के हमारे सभी ख़्वाब

रद्द-ए-ता'बीर की बरसात में बह जाते हैं

बार बार आते हैं हम अपने हमल में लेकिन

शहर की साज़िश-ए-इस्क़ात में बह जाते हैं

जिस्म के अपने भी जादू हैं प कच्चे हैं अभी

रूह की मश्क़-ए-तिलिस्मात में बह जाते हैं

तह-ए-दरिया-ए-करम देर से खुलती है सो हम

ऊपर ऊपर की इनायात में बह जाते हैं

ख़त्म-ए-मज्लिस पे न आया कभी रोना हम को

सारे आँसू तो शुरूआ'त में बह जाते हैं

(763) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554