जो कुछ भी है नज़र में सो वहम-ए-नुमूद है
जो कुछ भी है नज़र में सो वहम-ए-नुमूद है
आलम तमाम एक तिलिस्म-ए-वजूद है
आराइश-ए-नुमूद से बज़्म-ए-जुमूद है
मेरी जबीन-ए-शौक़ दलील-ए-सुजूद है
हस्ती का राज़ क्या है ग़म-ए-हस्त-ओ-बूद है
आलम तमाम दाम-ए-रुसूम-ओ-क़़ुयूद है
अक्स-ए-जमाल-ए-यार से वहम-ए-नुमूद है
वर्ना वजूद-ए-ख़ल्क़ भी ख़ुद बे-वजूद है
अब कुश्तगान-ए-शौक़ को कुछ भी न चाहिए
फ़र्श-ए-ज़मीं है साया-ए-चर्ख़-ए-कबूद है
हंगामा-ए-बहार की अल्लाह रे शोख़ियाँ
ज़ाग़-ओ-ज़ग़्न का शोर भी सौत-ओ-सुरूद है
(875) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़रहत कानपुरी