जब हर नज़र हो ख़ुद ही तजल्ली-नुमा-ए-ग़म
जब हर नज़र हो ख़ुद ही तजल्ली-नुमा-ए-ग़म
फिर आदमी छुपाए तो कैसे छुपाए ग़म
उस वक़्त तक मिली न मुझे लज़्ज़त-ए-हयात
जब तक रहा ज़माने में ना-आश्ना-ए-ग़म
मेरी निगाह-ए-शौक़ ही ग़म का सबब नहीं
उन की निगाह-ए-नाज़ भी है रहनुमा-ए-ग़म
सौदा-ए-इश्क़ दर्द-ए-मोहब्बत जफ़ा-ए-दोस्त
हम ने ख़ुशी के वास्ते क्या क्या उठाए ग़म
शायद ये है करिश्मा फ़रेब-ए-नशात का
घबरा के आ गई है लबों पर दुआ-ए-ग़म
'फ़रहत' की हर हँसी में हैं आँसू छुपे हुए
उस की ख़ुशी भी ओढ़े हुए है रिदा-ए-ग़म
(785) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554