चाँदनी ने रात का मौसम जवाँ जैसे किया

चाँदनी ने रात का मौसम जवाँ जैसे किया

हम ने भी चेहरा फ़रोज़ाँ शीशा-ए-मए से किया

पास-ए-ख़ुद्दारी तो है लेकिन वफ़ा-दुश्मन नहीं

तुम ने हम पर तर्क-ए-उल्फ़त का गुमाँ कैसे किया

हम गुनाहों की शरीअ'त से हुए जब आश्ना

जिस्म ने जो फ़ैसला जैसे दिया वैसे किया

इस लिए अब डूबने के ख़ौफ़ से हैं बे-नियाज़

हम ने आग़ाज़-ए-सफ़र दरियाओं की तह से किया

रौशनी अपनी लुटाई हम ने सूरज की तरह

अंधी रातों में उजाला मशअ'ल-ए-लय से किया

जब शुऊ'र आया तो 'फ़ारिग़' वुसअ'त-ए-फ़न के लिए

इस्तिफ़ादा हम ने दुनिया की हर इक शय से किया

(934) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554