देख कर उस हसीन पैकर को

देख कर उस हसीन पैकर को

नश्शा सा आ गया समुंदर को

डोलती डगमगाती सी नाव

पी गई आ के सारे सागर को

ख़ुश्क पेड़ों में जान पड़ने लगी

देख कर रूप के समुंदर को

बहर प्यासे की जुस्तुजू में है

है सदफ़ की तलाश गौहर को

कोई तो नीम-वा दरीचों से

देखे इस रत-जगे के मंज़र को

एक देवी है मुन्तज़िर 'फ़ारिग़'

वा किए पट सजाए मंदर को

(1117) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554