यही है दौर-ए-ग़म-ए-आशिक़ी तो क्या होगा

यही है दौर-ए-ग़म-ए-आशिक़ी तो क्या होगा

इसी तरह से कटी ज़िंदगी तो क्या होगा

अभी तो हम-नफ़सों को है वहम-ए-चारागरी

हुई न दर्द में फिर भी कमी तो क्या होगा

ये तीरगी तो बहर-ए-हाल छट ही जाएगी

न रास आई हमें रौशनी तो क्या होगा

उमीद है कि कभी तो लबों पे आएगी

कभी न आई लबों पर हँसी तो क्या होगा

नफ़स नफ़स में फ़ुग़ाँ है नज़र नज़र में हिरास

कुछ और दिन यही हालत रही तो क्या होगा

(917) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554