हम हैं बस इज़्न-ए-सफ़र होने तक

हम हैं बस इज़्न-ए-सफ़र होने तक

ख़ाक और ख़ाक-ब-सर होने तक

कैसे कैसे हैं मराहिल दरपेश

अपने होने की ख़बर होने तक

क्या अजब वस्ल की ख़्वाहिश न रहे

हिज्र की रात बसर होने तक

दिल-ए-ख़ुश-फ़हम तिरी ख़ुश-फ़हमी

मुंतशिर गर्द-ए-सफ़र होने तक

सर-ब-सज्दा हैं दर-ए-'ग़ालिब' पर

ख़ुश-सुख़न अहल-ए-नज़र होने तक

(1011) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554