या तो तारीख़ की अज़्मत से लिपट कर सो जा

या तो तारीख़ की अज़्मत से लिपट कर सो जा

या किसी टूटे हुए बुत से चिमट कर सो जा

नन्हा बच्चा है तो आ माँ के घने आँचल में

रात की छलनी सड़क ही से लिपट कर सो जा

हर घड़ी शोर मचाती हुई मख़्लूक़ के बीच

अपने होने के यक़ीं से ज़रा हट कर सो जा

नींद उड़ने का मज़ा तू भी चखा दे उन को

चाल मक्कार सितारों की उलट कर सो जा

ओढ़ ले सारे बदन पर तू हवा की चादर

और तूफ़ान की बाँहों में सिमट कर सो जा

ऐ ख़लीफ़ा ऐ नए वक़्त के हारून-रशीद

तो रिवायात-ए-शब-ए-अद्ल से कट कर सो जा

(789) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ya To TariKH Ki Azmat Se LipaT Kar So Ja In Hindi By Famous Poet Fay Seen Ejaz. Ya To TariKH Ki Azmat Se LipaT Kar So Ja is written by Fay Seen Ejaz. Complete Poem Ya To TariKH Ki Azmat Se LipaT Kar So Ja in Hindi by Fay Seen Ejaz. Download free Ya To TariKH Ki Azmat Se LipaT Kar So Ja Poem for Youth in PDF. Ya To TariKH Ki Azmat Se LipaT Kar So Ja is a Poem on Inspiration for young students. Share Ya To TariKH Ki Azmat Se LipaT Kar So Ja with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.