मौत माँ की तरह साथ है
इस गली का सिरा भी कहीं की सड़क पर ही उगलेगा
तारीक मुँह फ़ाड़ती
इस गली में उतर जाओ
गहरे उतर जाओ
बदबू दिमाग़ों में भरती है
भर जाए ग़म मत करो
पीप ख़ून और मेदे की सब गंदगी
साफ़ कपड़ों पे आती है
आ जाए ग़म मत करो
उस गली में उड़ कर भटकना है टकराते फिरना है
खो जाओ टकराओ ग़म मत करो
मौत माँ की तरह साथ है
मौत
बदबू अँधेरा थकन पीप ख़ूँ और मेदे की सब गंदगी को
निगल जाएगी
आगे बढ़ो
और गहरे उतर जाओ
गहरे उतर जाओ
(755) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़ज़्ल ताबिश