आतिश-फ़िशाँ ज़बाँ ही नहीं थी बदन भी था
आतिश-फ़िशाँ ज़बाँ ही नहीं थी बदन भी था
दरिया जो मुंजमिद है कभी मौजज़न भी था
मैं अपनी ख़्वाहिशों से वफ़ादार था सो हूँ
ग़म वर्ना दिल-ख़राश भी ख़्वाहिश-शिकन भी था
काले ख़मोश पानी को एहसास तक नहीं
चेहरे पे मरने वाले के इक बाँकपन भी था
किस तरह महर ओ माह को करते अलग 'फ़ुज़ैल'
शोला-नफ़स जो था वही गुल-पैरहन भी था
(801) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़ुज़ैल जाफ़री