दिल मुतमइन है हर्फ़-ए-वफ़ा के बग़ैर भी

दिल मुतमइन है हर्फ़-ए-वफ़ा के बग़ैर भी

रौशन है राह नूर-ए-सदा के बग़ैर भी

इक ख़ौफ़ सा दरख़्तों पे तारी था रात-भर

पत्ते लरज़ रहे थे हवा के बग़ैर भी

घर घर वबा-ए-हिर्स-ओ-हवस है तो क्या हुआ

मरते हैं लोग रोज़ वबा के बग़ैर भी

मैं सारी उम्र लफ़्ज़ों से कम्बल न बुन सका

कटती है रात यानी रिदा के बग़ैर भी

एहसास-ए-जुर्म जान का दुश्मन है 'जाफ़री'

है जिस्म तार तार सज़ा के बग़ैर भी

(925) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554