रिश्ता जिगर का ख़ून-ए-जिगर से नहीं रहा

रिश्ता जिगर का ख़ून-ए-जिगर से नहीं रहा

मौसम तवाफ़-ए-कूचा-ओ-दर का नहीं रहा

दिल यूँ तो गाह गाह सुलगता है आज भी

मंज़र मगर वो रक़्स-ए-शरर का नहीं रहा

मजबूर हो के झुकने लगा है यहाँ वहाँ

ये सर भी तेरे ख़ाक-ब-सर का नहीं रहा

घर का तो ख़ैर ज़िक्र ही क्या है कि ज़ेहन में

नक़्शा भी उस भरे-पुरे घर का नहीं रहा

बाँधा किसी ने रख़्त-ए-सफ़र इस तरह कि अब

दिल को 'फ़ुज़ैल' शौक़ सफ़र का नहीं रहा

(967) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554