अजब था ज़ोम कि बज़्म-ए-अज़ा सजाएँगे

अजब था ज़ोम कि बज़्म-ए-अज़ा सजाएँगे

मिरे हरीफ़ लहू के दिए जलाएँगे

मैं तजरबों की अज़िय्यत किसे किसे समझाऊँ

कि तेरे बाद भी मुझ पर अज़ाब आएँगे

बस एक सज्दा-ए-ताज़ीम के तक़ाबुल में

कहाँ कहाँ वो जबीन-ए-तलब झुकाएँगे

अतश अतश की सदाएँ उठी समुंदर से

तो दश्त-ए-प्यास के चश्मे कहाँ लगाएँगे

छुपा के रख तो लिया है शरार-ए-बू-लहबी

धुआँ उठा तो नज़र तक मिला न पाएँगे

दराज़ करते रहो दस्त-ए-हक़-शनास अपना

बहुत हुआ तो वो नेज़े पे सर उठाएँगे

नवाह-ए-लफ़्ज़-ओ-मआनी में गूँज है किस की

कोई बताए ये 'अमजद' कि हम बताएँगे

(823) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554