गुलाबों के नशेमन से मिरे महबूब के सर तक

गुलाबों के नशेमन से मिरे महबूब के सर तक

सफ़र लम्बा था ख़ुशबू का मगर आ ही गई घर तक

वफ़ा की सल्तनत इक़्लीम-ए-वादा सर-ज़मीन-ए-दिल

नज़र की ज़द में है ख़्वाबों से ताबीरों के किश्वर तक

कहीं भी सर-निगूँ होता नहीं इख़्लास का परचम

जुदाई के जज़ीरे से मोहब्बत के समुंदर तक

मोहब्बत ऐ मोहब्बत एक जज़्बे की मसाफ़त है

मिरे आवारा सज्दे से तिरी चौखट के पत्थर तक

उदासी मू-क़लम है नक़्श में रंग-ए-मलाल उभरा

तमन्नाओं के पस-मंज़र से दिल के पेश-ए-मंज़र तक

(908) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554