मसरफ़ के बग़ैर जल रहा हूँ

मसरफ़ के बग़ैर जल रहा हूँ

मैं सूने मकान का दिया हूँ

मंज़िल है न कोई जादा फिर भी

आशोब-ए-सफ़र में मुब्तला हूँ

महमिल भी नहीं कोई नज़र में

सहरा की भी ख़ाक छानता हूँ

मंसूर न दावा-ए-अनल-हक़

सूली पे मगर लटक रहा हूँ

ऐ अहल-ए-करम नहीं मैं साइल

रस्ते पे यूँही खड़ा हुआ हूँ

अब शिकवा-ए-संग-ओ-ख़िश्त कैसा

जब तेरी गली में आ गया हूँ

इस शहर में वज़्-ए-कज-कुलाही

मैं वाक़ई दर-ख़ुर-ए-सज़ा हूँ

(830) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554