सुब्ह-ए-काज़िब

ये जो इक नूर की हल्की सी किरन फूटी है

कौन कहता है इसे सुब्ह-ए-दरख़्शाँ ऐ दोस्त

मुझ को एहसास है बाक़ी है शब-ए-तार भी

लेकिन ऐ दोस्त मुझे रक़्स तो कर लेने दे

कम से कम नूर ने उल्टा तो है इक बार नक़ाब

एक लम्हे को तो टूटा है तिलिस्म-ए-शब-ए-तार

इस से साबित तो हुआ सुब्ह भी हो सकती है

पर्दा-ए-ज़ुल्मत-ए-शब चाक भी हो सकता है

सुब्ह-ए-काज़िब भी तो है अस्ल में दीबाचा-ए-सुब्ह

सुब्ह-ए-काज़िब भी तो है सुब्ह-ए-दरख़्शाँ की नवेद

एक एलान कि हंगाम-ए-विदा-ए-शब है

क़ाफ़िला नूर-ए-सहर का है बहुत ही नज़दीक

जल्द होने को है ख़ुर्शीद-ए-दरख़्शाँ की नुमूद

(1439) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554