तकल्लुम जो कोई करता है फ़ानी

तकल्लुम जो कोई करता है फ़ानी

हमारी और तुम्हारी है कहानी

जुनूँ में याद है इक बैत-ए-अबरू

कहाँ है अब दिमाग़-ए-शेर-ख़्वानी

मआल-ए-आशिक़ ओ माशूक़ है एक

सुना है शम-ए-सोज़ाँ की ज़बानी

निशाँ हम बे-निशानों का न पाया

सबा ने मुद्दतों तक ख़ाक छानी

वो आशिक़ हूँ न आए नींद मुझ को

सुनूँ जब तक न यूसुफ़ की कहानी

नहीं बचता है बीमार-ए-मोहब्बत

सुना है हम ने 'गोया' की ज़बानी

(912) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554